Haryana
Trending

चुनाव के वादे भूल गई सरकार!” टूटी सड़कें बनीं ग्रामीणों की परेशानी का कारण

चुनाव के वादे भूल गई सरकार!" टूटी सड़कें बनीं ग्रामीणों की परेशानी का कारण

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र में अधिकतर एक दूसरे गांव को जोड़ने वाली सड़कों पर बजरी उखड़ने से जगह जगह गड्डे बने हुए हैं। इसी तरह गांव कुरंगावाली से राईया दो राज्यों हरियाणा व पंजाब को जोड़ने वाली काफी समय पहले
बनाई गई सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। वाहन चालक गोरा सिंह, चानण सिंह, बसू सिंह, अमरीक सिंह गुरलाल सिंह, गुरमेल सिंह, सरदूल सिंह, हुक्म चंद, गुलशन कुमार, मनदीप सिंह, अमनदीप चैयरमेन कुरंगावाली, सतपाल सिंह बुध सिंह, भोला सिंह, इकबाल सिंह, हरमीत गिल , गुरदीप सिंह, बिंदर सिंह राम सिंह आदि ने बताया कि इस अति व्यस्त सड़क पर सोलर प्लांट ईंट भठ्ठा व साथ लगता पंजाब बार्डर होने के कारण वाहनों की आवाजाही अधिक बनी रहती है। अतः वाहन चालकों को आवागमन में बाधा उत्पन्न होती रहती है वहीं तंग सड़क पर जगह जगह गड्ढो के कारण हादसे का सबब बना रहता है। दो राज्यों के संगम रास्ते पर दोबारा सड़क निर्माण जरूर करवाया जाए। लोग अक्सर चुनाव के दौरान अक्सर कहते रहते हैं कि कालांवाली विस क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है जिस कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें आती है। सड़कों पर बने गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से क्षेत्र वासियों की अपील है कि इस और भी ध्यान दें ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button