Haryana
Trending

साइबर क्राइम थाना सिरसा की बड़ी कार्रवाई – चार आरोपियों को किया गिरफ्तार II

साइबर क्राइम थाना सिरसा की बड़ी कार्रवाई – चार आरोपियों को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- साइबर क्राइम पुलिस सिरसा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों हिमान्शु चौधरी पुत्र हरेन्द्र सिहँ वासी जगदीशपुर अहमदगढ जिला बुलन्दशहर उतर प्रदेश , यश आर्या पुत्र हरीशंकर आर्या वासी हरि बिहार कालोनी धना सिपरी बाजार जिला झाँसी उतर प्रदेश , हिमान्शु शर्मा पुत्र कमल किशोर शर्मा वासी मदेन जिला इटावा उतर प्रदेश , यश प्रताप सिहँ पुत्र संजय प्रताप सिहँ वासी दक्षिण टोला साहतवार जिला बलिया उतर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रबंधक साइबर क्राइम थाना उप नि 0 सुभाष ने बताया की शिकायत कर्ता राजेश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गुड़ियाखेड़ा जिला सिरसा ने थाना साइबर क्राइम सिरसा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25.05.2025 से 28.05.2025 के बीच ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उससे कुल 5.80 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत कर्ता ने बताया कि विभिन्न व्हाट्सएप नंबरों से उससे संपर्क किया गया और झूठे मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया और धोखाधड़ी को अंजाम दिया।, पुलिस ने तत्परता दिखाते ठगी में प्रयुक्त बैंक खाता हिमांशु चौधरी पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी जगदीशपुर अहमदगढ़ जिला बुलन्दशहर (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया ।पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अन्य तीन आरोपी यश आर्या पुत्र हरीशंकर आर्या वासी हरि बिहार कालोनी धना सिपरी बाजार जिला झाँसी उतर प्रदेश , हिमान्शु शर्मा पुत्र कमल किशोर शर्मा वासी मदेन जिला इटावा उतर प्रदेश , यश प्रताप सिहँ पुत्र संजय प्रताप सिहँ वासी दक्षिण टोला साहतवार जिला बलिया उतर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना साइबर क्राइम सिरसा ने माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर चारो आरोपियों से पूछताछ में साइबर ठगी की साजिश का खुलासा हुआ । आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button