फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- 2014 से पहले 17 तरीके के 30% टैक्स जनता से वसूलने का काम करती थी कांग्रेस सरकार,पर आज भाजपा सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म लाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को काफी राहत दी है दरअसल 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरे लागू होने के बाद लगातार भाजपा के हर एक नेता जीएसटी रिफॉर्म को लेकर प्रेस वार्ता कर रहे हैं इसी को लेकर आज केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यालय अटल कमल पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जीएसटी में सुधार के बाद आम जनता को इसका सीधा फायदा पहुचने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, जीएसटी के माध्यम से लोगों को महंगाई में राहत मिली है जिसका सीधा फायदा अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति को मिलने वाला हैI वही कृष्ण पाल गुर्जर ने यह भी कहा कि जीएसटी के साथ-साथ पूरे देश में स्वदेशी को बढ़ावा देने को लेकर सरकार काम कर रही है और इसी को लेकर सभी भाजपा के नेता लोगों को जागरुक कर रहे हैं कि स्वदेशी पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। वही जीएसटी रिफॉर्म पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल पर कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है भाजपा ने देश की जनता को राहत देने का काम किया है कांग्रेस राज्य में 17 तरह के टैक्स के रूप में जनता को लूटने का काम कांग्रेस सरकार करती थी इतना ही नहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस राज्य में बच्चों की पैसल,कापी तक पर भी 5% टैक्स लगा करता था जो कि आज भाजपा सरकार में पूरी तरीके से टैक्स मुक्त कर दिया गया है। वही कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास कोई विजन नहीं है भाजपा की हर उपलब्धि को कांग्रेस के लोग वोट से जोड़ने का काम करते हैं वही कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पूरे देश में वन नेशन वन इलेक्शन एक देश एक कानून और एक देश एक टैक्स के की तरफ सरकार काम कर रही है II #newstodayhry @newstodayhry