भिवानी से शुरू हुई स्वदेशी संकल्प यात्रा, हर गांव तक पहुंचेगा आत्मनिर्भर भारत का संदेश II
भिवानी से शुरू हुई स्वदेशी संकल्प यात्रा, हर गांव तक पहुंचेगा आत्मनिर्भर भारत का संदेश II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- त्योहारी सीजन में स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया है। इसी क्रम मे स्वदेशी जागरण मंच के भिवानी विभाग द्वारा 5 दिवसीय स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाने और स्थानीय रूप से निर्मित वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। हुडा पार्क से सक्षम संस्थान के राष्ट्रीय सह सचिव डा. चंद्रभूषण, विभाग संघ चालक सत्यनारायण मित्तल व समाजसेवी नरेश ढिग़ावा ने भगवा झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया, जो कि मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें लघु सचिवालय, चंद्रशेखर आजाद चौक, महम गेट, और रोहतक गेट जैसे प्रमुख स्थान शामिल थे।
जिसके बाद यह यात्रा बस स्टैंड से होते हुए पालुवास और नाथुवास गांवों की ओर रवाना हुई:-
अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जा सके। यात्रा के दौरान व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा कई स्थानों पर भारत माता की आरती भी उतारी गई, जो देशभक्ति और स्वदेशी के प्रति उनके समर्थन का प्रतीक बनी। स्वदेशी जागरण मंच के भिवानी विभाग के संयोजक अमित बंसल मुंढालिया ने मंगलवार को यात्रा का रात्रि ठहराव गुजरानी में रहेगा। जिसके बाद 24 सितंबर को यात्रा लोहानी, कैरू, देवराला, ओबरा, बहल, इशरवाल से होती हुई तोशाम पहुंचेंगी तथा तोशाम में रात्रि ठहराव करेगी। जिसके बाद 25 सितंबर को यात्रा दादरी जिला के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा 5 दिनों तक भिवानी विभाग के अंतर्गत आने वाले चारों जिलें भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में लोगों को जागरूक करने के उपरांत रविवार को भिवानी पहुंचेंगी। जिसका भिवानी के भव्य स्वागत किया जाएगा।
अमित बंसल मुंढालिया ने बताया कि:-
स्वदेशी जागरण मंच के भिवानी विभाग के संयोजक अमित बंसल मुंढालिया ने बताया कि यह यात्रा केवल भिवानी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे हरियाणा के प्रत्येक जिले में ऐसी यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हर गांव तक पहुंचना है और ग्रामीणों को स्वदेशी उत्पादों के महत्व के बारे में बताना है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि वे स्थानीय उत्पादों को अपनाकर वे न केवल देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि लघु उद्योगों को भी प्रोत्साहन दे सकते हैं। संदीप गोयल ने आगे कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और उसे तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए स्वदेशी को अपनाना बेहद आवश्यक है। यह यात्रा एक संदेश देती है कि जब हम अपने देश में बने सामान खरीदते हैं, तो हम सीधे तौर पर अपने कारीगरों, किसानों और छोटे उद्यमियों का समर्थन करते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



