Haryana
Trending

रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर स्वामी रमेश साहुवाला ने किया साहित्यिक योगदान का स्मरण II

रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर स्वामी रमेश साहुवाला ने किया साहित्यिक योगदान का स्मरण II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दिनकर जी का साहित्य हमें सिखाता हैं कि अन्याय के विरुद्ध उठी आवाज ही सच्ची राष्ट्रभक्ति हैं। उनका लेखन सदैव आने वाली पीढ़ियों को साहस और प्रेरणा देता रहेगा, उनकी लेखनी ने हिंदी साहित्य को गौरवशाली ऊँचाइयों तक पहुँचाया। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट काॅलोनी में रामधारी सिंह दिनकर जी के जन्मजंयती पर बतौर मुख्यतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा भारतभूमि के ओजस्वी कवि, महान साहित्यकार, पदमाभूषण एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वीर रस के महान राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर जी की कविताएं केवल शब्द नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति की ज्वाला और सत्य के लिए संघर्ष का विगुल है। उन्होंने कहा जिस मनुष्य के हदय में भावना का संचार नही होता, जिसे अपने राष्ट्र से प्रेम नही होता उसका हदय पत्थर के समान होता हैं।श्री साहुवाला ने कहा दिनकर जी हिंदी साहित्य के यशस्वी कवि, निबंधकार और देशभक्त रचनाकार थे तथा उनकी रचनाएं राष्ट्रीय चेतना, वीरता और मानवीय मूल्यों को प्रबलता से उजागर करती हैं। उन्होंने कहा उनका जीवन और साहित्य कर्म ओज, विद्रोह और राष्ट्रीय चेतना से भरा हुआ था और उनकी रचनाओं में छायावाद, प्रगतिवाद और मानवतावाद का सुंदर समन्वय मिलता हैं।

श्री साहुवाला ने कहा:-

उनकी कविताएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी अपने समय में थी। दिनकर की जन्मजयंती पर हमें उनके साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा शब्दों की ज्वाला से राष्ट्र की आत्मा को झकझोर देने वाले, जनमानस में क्रांति की चिंगारी सुलगाने वाले वीर रस के अद्वितीय सम्राट, राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर जी आपकी अनुपम व कालजयी रचनाएं युगों-युगों तक भारतीय जन मानस के मन को राष्ट्र प्रेम, मानव सेवा एवं वीरता के भाव से अभिसिंचित करती रहेंगी तथा उनका साहित्य युगों-युगों तक राष्ट्रीय चेतना को पुष्ट करता रहेगा। इस अवसर पर अमर साहुवाला, रितुन साहुवाला, विजय गोयल, संदीप कुमार, वासु, पवन कुमार, नीलम, पारूल, रीना, दीपा प्रियंका, अंजलि, जानवी, अमरदीप, काजल, हीना, नंदनी, कविता, अमनदीप, रेखा, कुसुम, सिमरन, पायल तथा प्रवीन उपस्थित थें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button