कुमारी शैलेजा के जन्मदिन पर डॉ. दीपेश सारसर ने किया पौधारोपण दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II
कुमारी शैलेजा के जन्मदिन पर डॉ. दीपेश सारसर ने किया पौधारोपण दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- हरियाणा की वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलेजा का जन्मदिन बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता डा. दीपेश सारसर ने पर्यावरण संरक्षण के एक अनूठे संदेश के साथ मनाया। उन्होंने भिवानी कोर्ट परिसर में पौधारोपण कर कुमारी शैलेजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान मिठाई बांटकर सभी का मुंह भी मीठा करवाया। इस अवसर पर डा. सारसर ने कहा कि कुमारी शैलेजा का जीवन सार्वजनिक सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि शैलेजा ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाई है और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए अथक प्रयास किए हैं। डा. सारसर ने बताया कि उनके जन्मदिन को यादगार और सार्थक बनाने के लिए पौधारोपण का निर्णय लिया गया, क्योंकि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस पौधारोपण कार्यक्रम में कोर्ट परिसर के कई अधिवक्ता और कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।। #newstodayhry @newstodayhry



