सीवर संकट से बेहाल भिवानी पार्षद बोले अब सड़कों पर उतरेंगे II
"सीवर संकट से बेहाल भिवानी | पार्षद बोले – अब सड़कों पर उतरेंगे"


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी की फ्रेंड्स कॉलोनी सहित अन्य एरिया में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि सीवर का पानी गलियों में भरा हुआ है और सप्लाई के पानी में भी मिलकर आ रहा है। वहीं बुधवार को क्षेत्रवासियों ने वार्ड नंबर 1 के पार्षद सूर्यकांत तंवर के नेतृत्व प्रदर्शन किया। वहीं पार्षद ने चेतावनी दी कि उनका समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र प्रदर्शन व रोड़जाम करने को भी मजबूर होंगे। अधिकारी नहीं कर रहे समाधान वार्ड नंबर 1 से पार्षद सूर्य कांत तंवर ने बताया कि पिछले तीन-चार महीने से सीवर की समस्या चल रही है। जब भी जिला प्रशासन, पब्लिक हेल्थ के जेई व एक्सईएन आदि से बात की तो हमेशा लुभावनी बातें बताई। यह बताते रहे कि आने वाले समय के लिए प्लानिंग की हुई है। पूरे तीन-चार महीने से कॉलोनी वासी जूझ रहे हैं, लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हुआ है। तीन-तीन मोटरें खराब हो रखी हैं। डेढ़ साल से इन मोटरों को कोई संभालने वाला नहीं है। गलियों में बुरे हालात हो रखे हैं। उन्होंने कहा कि नौबत यहां तक पहुंच गई है कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। नगर परिषद द्वारा फोगिंग करवाई गई है। पार्षद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस सीवर की समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं होगा तो हम यहां उग्र प्रदर्शन करेंगे और रोड़ जाम तक करने की तैयारी है। समस्या इसलिए आ रही है कि टेमप्रेरी काम किया गया है। डेढ़ साल से समरसिबल मोटर खराब पड़ी हैं। सीवर पीछे गलियों में बैक मार रहे हैं, जिसके कारण गलिया गंदे पानी से लबालब भरी हुई हैं। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रामफल ने बताया कि सीवर की समस्या आई हुई है। सीवर का पानी सप्लाई के पानी में भी मिलकर आता है। गलियों में सीवर का पानी भरा हुआ है। अधिकारियों के पास भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रमेश ने बताया कि एक-डेढ़ साल से समस्या है। सप्लाइ व सीवर का पानी मिलकर आ रहा है। रोड के ऊपर भी सीवर का पानी खड़ा हुआ है। बदबू आती है, जिसके कारण आने-जाने में दिक्कत होती है। अधिकारियों से मिलते हैं, तो केवल आश्वासन ही मिलते हैं, कोई समाधान नहीं होता II #newstodayhry @newstodayhry



