Haryana
Trending
राजेंद्रा पब्लिक स्कूल ने चौधरी देवीलाल को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की II
राजेंद्रा पब्लिक स्कूल ने चौधरी देवीलाल को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की II


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव पंजुआना स्थित राजेंद्रा पब्लिक स्कूल परिवार ने आज पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ पूजा अनेजा ने कहा कि चौधरी देवीलाल जी का सम्पूर्ण जीवन समाज, किसानों और गरीब वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की अलख जगाई। विद्यालय के अध्यापक और विद्यार्थियों ने भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए संकल्प लिया कि वे मेहनत, ईमानदारी और सेवा भाव के रास्ते पर चलकर देशहित में योगदान देंगे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



