Haryana
Trending

चिट्टा कांड में बड़ी गिरफ़्तारी सिरसा पुलिस ने मुख्य सप्लायर दबोचा II

चिट्टा कांड में बड़ी गिरफ़्तारी सिरसा पुलिस ने मुख्य सप्लायर दबोचा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस की चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही: मुख्य सप्लायर आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध चिट्टा (हेरोइन) की सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र हरबंश सिंह निवासी ढाणी सतनाम सिंह रानियां को गिरफ्तार किया है। थाना रानियां के प्रबंधक निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि बग्गा सिंह पुत्र उजागर सिंह वासी कुताबढ रानियां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 28 वर्षीय पुत्र बलविन्द्र सिंह जो बिजली विभाग पंजाब में लाईनमैन के पद पर कार्यरत था, छुट्टी पर घर आया हुआ था। 4 मई 2025 को बलविन्द्र सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। ।पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों (मोबाइल सीडीआर, बैंक ट्रांजेक्शन) से यह तथ्य सामने आया कि मृतक बलविन्द्र सिंह ने 500 रुपये गूगल पे द्वारा भुगतान कर चिट्टा खरीदा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रानियां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त धारा दर्ज करके जांच के दौरान आरोपिया कमलेश रानी पुत्री हरबंश सिंह निवासी ढाणी संतासिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजी जा चुकी है। दिनांक 24.09.2025 को मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र हरबंश सिंह निवासी ढाणी सतनाम सिंह रानियां को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सिरसा पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता से अपील करती है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button