दस साल बाद पूरी हुई मांग: मॉल रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ II
दस साल बाद पूरी हुई मांग: मॉल रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- अब शहर के लोगों के लिए खुश खबरी। रेलवे स्टेशन से लेकर सराय चौपटा तक के मॉल रोड करीब सवा पांच करोड़ की लागत से संवरेगा। विधायक घनश्याम सर्राफ व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से घंटाघर चौक पर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। इस दौरान विधायक श्री सर्राफ ने वहां पर मौजूद लोगों का मुंह मीठा करवाया। विधायक सर्राफ ने कहा कि नप के इस कदम से शहर की सुंदरता को पंख लग जाएंगे। शहर के लोगों की करीब दस-12 साल पुरानी मांग पूरी हुई थी। वहीं नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि मॉल रोड के निर्माण के बाद आधुनिक एवं सुंदर शहर के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा एक सुंदर की स्थापना शुरू हो जाएगी। रेलवे स्टेशन से लेकर सराय चौपटा तक के बाजार के सौंदर्यकरण में सफलता मिलने के बाद शहर के अन्य बाजारों को भी सुंदर व सौंदर्यकरण किया जाएगा। ताकि शहर की सुंदरता को पंख लग सके। मॉल रोड के निर्माण के दौरान सड़क के बीचोबीच डिवाइडर बनाए जाएंगे और उन पर फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही इन पर स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई जाएगी। साथ ही सड़क के साथ साथ पगडंडी भी बनाई जाएगी। ताकि पैदल चलने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। साथ ही सभी चौक चौराहों पर नक्कासी किए हुए राजस्थानी पत्थर लगाए जाएंगे। ताकि शहर की सुंदरता को पंख लग जाएंगे। इनके अलावा शहर के हरेक चौक व चौराहों पर बाजार में आने वाले हर व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे की जद में होंगे। दूसरी तरफ मॉल रोड के निर्माण के बाद बाजार की सभी सड़के खुली खुली नजर आएंगी। प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि दस-15 वर्षो से शहर की लोगों को मॉल रोड के निर्माण का इंतजार था। आज वह आधुनिक बाजार के कार्य का शुभारंभ करवाया है। इस रोड के निर्माण शहर की सुंदरता का मील का पत्थर साबित होगा। सभी रास्ते खुले खुले होंगे। पगडंडी व सड़क के बीच बनने वाले डिवाईडरों पर फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। ताकि शहर के बीच में हरियाली नजर आए। दुधिया रोशनी से शहर जगमगाएगा। इस रोड के बीच में आने वाले हर चौक व चौराहें पर नक्कासी किए हुए राजस्थानी पत्थर लगवाए जाएंगे। ताकि शहर के बीच आने वाले हर व्यक्ति आधुनिक बाजार की तरफ लालायित हो सके। विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि उक्त मॉल रेाड के निर्माण कार्य पर करीब सवा पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिससे शहर की सुंदरता को पंख लग जाएंगे। अगर इससे ज्यादा बजट की जरूरत पड़ी तो वे नगरपरिषद को इस कार्य के लिए अतिरिक्त बजट भी मुहैया करवाएंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर सराय चौपटा तक के रोड को आधुनिक तरीके से तैयार करवाया जाएगा। इस रोड के निर्माण के बाद आधुनिक व सुंदर शहर की स्थापना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वे इस कार्य के लिए शहरी निकाय विभाग के आला अधिकारियों से कई बार मुलाकात की। एक दशक से लोग इस तरह के रोड के निर्माण की बांट जोह रहे थे।। #newstodayhry @newstodayhry



