रामलीला से मिलता है आदर्श जीवन का मार्गदर्शन: सिरसा में रोटरी गवर्नर भूपेश मेहता का संबोधन II
रामलीला से मिलता है आदर्श जीवन का मार्गदर्शन: सिरसा में रोटरी गवर्नर भूपेश मेहता का संबोधन II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- रोटरी इंटरनेशनल 3090 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता ने कहा कि भगवान राम ने जिस प्रकार अपने जीवन में इंसान को आदर्श जीवन के लिए जिस प्रकार संदेश दिया, उसका अनुसरण प्रत्येक को करना चाहिए तभी व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव है। वे बीते गुरुवार को स्थानीय एमसी मार्केट स्थित ट्रेड टावर मार्केट में आयोजित श्री सियाराम ड्रामेटिक क्लब में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीराम की लीलाएं व्यक्ति को बेहतर जीवन जीने और आदर्श रूप में जीने के लिए प्रेरित करती हैं, इसलिए ऐसे आयोजनों का महत्व अत्यधिक है। इससे पूर्व श्री सियाराम ड्रामेटिक चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राजेंद्र मिढा उर्फ पप्पू रांझा, संस्थापक रोशनलाल फुटेला, महासचिव कुलवंत तनेजा, चंदा कमेटी के अध्यक्ष तरसेम लूना, बिट्टू फुटेला, संजय मेहता व गौरव फुटेला ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्यातिथि भूपेश मेहता व उनके साथ आए अन्य अतिथियों सुखविंद्र दुग्गल, परिंद्र पांडे, पवन सिंगला व प्रेम सैनी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यातिथि भूपेश मेहता ने आयोजकों की ओर से आकर्षक रामलीला के आयोजन के साथ-साथ नवरात्रों की भी शुभकामनाएं दी। बाद में मुख्यातिथि व अन्य सभी अतिथियों ने पूरी रोचकता के साथ सीता स्वयंवर सहित अन्य मंचित कार्यक्रमों को देखा और उनकी सराहना की। अंत में आयोजनकर्ताओं ने मुख्यातिथि भूपेश मेहता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।। #newstodayhry @newstodayhry



