Haryana
Trending

राष्ट्रीय धरोहरों के संरक्षण का संदेश लेकर राखीगढ़ी पहुंचे सिरसा के विद्यार्थी II

राष्ट्रीय धरोहरों के संरक्षण का संदेश लेकर राखीगढ़ी पहुंचे सिरसा के विद्यार्थी II

विद्यार्थियों में इतिहास और विरासत के संरक्षण की भावना विकसित करना ही हेरिटेज टूर का मुख्य उद्देश्य:  सुनीता साईं:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान डिंग सिरसा के तत्वावधान में आईएफआईसी विंग प्रभारी चंद्र प्रकाश शर्मा की देखरेख में सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों से 76 चयनित विद्यार्थियों के लिए विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर राखीगढ़ी के लिए एक दिवसीय हेरिटेज टूर का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डा. विनोद भट्टू ने बताया कि विद्यार्थियों को प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को नजदीक से जानने और समझने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस भ्रमण दल को सिरसा जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिले के विभिन्न विद्यालयों से 76 विद्यार्थियों का भ्रमण दल ऐतिहासिक स्थल राखी गढ़ी हेतु रवाना:-

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को इतिहास और संस्कृति के महत्व से अवगत करवाते हैं तथा उनमें राष्ट्रीय धरोहरों के संरक्षण की भावना उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि इस टूर का प्रमुख उद्देश्य ऐतिहासिक धरोहरों पर जाकर स्वच्छता अभियान चलाकर उनका संरक्षण करना है। इस भ्रमण दल में डाइट डिंग से विषय विशेषज्ञ सतपाल सिंह, संदीप कुमार, पवन कुमार, डा. विनोद कुमार, सुख सहायक सज्जन सिंह, राहुल एवं जिले के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों के साथ आए हुए अध्यापकगण राजेंद्र प्रसाद गोदारा, दीपक नेहरा, रामदास, रोहतास कुमार, ममता रानी, गुरप्रीत कौर भी विद्यार्थियों के साथ भ्रमण दल में शामिल रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button