रतिया में दुकानदारों को चेतावनी 3 बजे के बाद चलेगी JCB, दर्ज होगी FIR II
रतिया में दुकानदारों को चेतावनी 3 बजे के बाद चलेगी JCB, दर्ज होगी FIR II


फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार जहां पूरे प्रदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिस दौरान सफाई व्यवस्था अतिक्रमण जैसे अन्य कार्य भी प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं प्रदेश सरकार के आदेश पर आज अतिक्रमण अभियान के दौरान रतिया पहुंचे फतेहाबाद डीएमसी संजय बिश्नोई रतिया बजारों का किया नगरपालिका कर्मचारीयो के साथ निरीक्षण कर दुकानदारों को दी चेतावनी कहा दुकानदार अपनी सीमा के अंदर ही रहकर अपना सामान रखें अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नहीं बक्शा जायेगा। उन्होंने कहा कि 2 घंटे के अंदर दुकानदार दुकानों के सामान अंदर रखें और दुकानों के आगे लगे शेड भी उतारे उन्होंने कहा नहीं तो 3:00 बजे जेबीसी द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा और इसका उल्लंघन करने वाले दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी कराई जाएगी डीएमसी संजय बिश्नोई ने कहा कि इससे पहले फतेहाबाद में भुना में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें दुकानदारों ने प्रशासन का सहयोग किया उन्होंने कहा कि दुकानदार प्रशासन का सहयोग करें और खुद अपना दुकान के आगे क्या हुआ अतिक्रमण हटाए अन्यथा प्रशासन मजबूर होगा उन्होंने कहा की दुकानों के आगे बड़े-बड़े शेड लगे हुए हैं जिससे रास्ता बाधित होता है और राहगीर को कोई दिक्कत ना आए इसको लेकर यह अभियान चलाया हुआ है डीएमसी की चेतावनी के बाद दुकानदारों ने ज्यादातर अपनी दुकानों के आगे किए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है।। #newstodayhry @newstodayhry



