Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को दबोचा, वारदात में प्रयोग सामान बरामद II

सिरसा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को दबोचा, वारदात में प्रयोग सामान बरामद II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा पुलिस ने तीन आरोपियों आन्नद उर्फ मांगे पुत्र पूर्णचंद, गौतम पुत्र ज्योति तथा सोयल उर्फ सोहन पुत्र मनोज – वासियानं मेला ग्राउंड सिरसा को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रबधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की शिकायत कर्ता पुरुषोत्तम पुत्र ओमप्रकाश निवासी मेला ग्राउंड गली नं.15 बेगू रोड सिरसा  ने बताया की 20.09.2025  वह अपने रिश्तेदार के घर हिसार गए थे। शाम को लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ है और घर से सोने-चांदी के आभूषण तथा लगभग 40,000 रुपये नगद चोरी हो गए हैं।। शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा ने उचित धाराओ  के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने  तीनो आरोपियों आरोपियों आन्नद उर्फ मांगे पुत्र पूर्णचंद, गौतम पुत्र ज्योति तथा सोयल उर्फ सोहन पुत्र मनोज – वासियानं मेला ग्राउंड सिरसा को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने  तीनो आरोपीयों से चोरीशुदा मंगसूत्र, कान के टॉप्स, पायल, चांदी के सिक्के व अन्य आभूषण बरामद किया। पूछताछ के दौरान तीनो आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार  किया ।आरोपियो को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे  भेजा गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button