Haryana
Trending

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मार्केट कमेटी में ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन II

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मार्केट कमेटी में ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन II

इंद्री-(विजय कम्बोज):- इंद्री अनाज मंडी में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मार्केट कमेटी ऑफिस के सामने धान खरीद को लेकर प्रदर्शन किया, किसान नेताओं का आरोप है कि इंद्री की अनाज मंडी में अधिकारियों के लापरवाही की वजह से सरकारी रेट पर धान की खरीद नहीं हो पा रही है, वहीं पर सरकार के आदेश पर डिजिटल कांटे भी अभी तक प्रयोग में नहीं ले जा रहे, जिससे न केवल किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है, बल्कि आढ़ती भी प्रशासन में सरकार की बात मानने को तैयार नहीं हो रहे जिसका खमियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है, किसान नेताओं ने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरकर के प्रदर्शन किया करेंगे, उन्होंने कहा कि इंद्री अनाज मंडी में डिजिटल कांटे अभी तक भी नहीं पहुंचे हैं और ना ही धान की सरकारी खरीद सही ढंग से हो पा रही है I खरीद एजेंसी इंद्री में सरकार को ठेंगा दिखा रही हैं जब इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव जसबीर से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इंद्री की अनाज मंडी में खरीद चल रही है 56000 कुंतल के लगभग धान आ चुकी है I जिसमें से लगभग 24000 के कुंतल जिसमें नमी सही पाई गई है उसको खरीद लिया गया है I आज भी शाम तक खरीद एजेंसियां धान की खरीद करेंगे I वही पर उन्होंने माना है कि इंद्री की अनाज मंडी में डिजिटल कांटे नहीं है वह भी सोमवार तक पहुंच जाएंगे यदि कोई भी आढ़ती डिजिटल कांटों का प्रयोग नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी I उन्होंने कहा कि जो भी किसानों की मांगे हैं उनको मध्य नजर रखते हुए सभी को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा I लिफ्टिंग का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है कल तक लिफ्टिंग का कार्य भी शुरू हो जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button