स्काइट कॉलेज से घर लौटते समय 3 बदमाशों ने किया चाकूओं से हमला II
स्काइट कॉलेज से घर लौटते समय 3 बदमाशों ने किया चाकूओं से हमला II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में देर रात स्काइट कॉलेज से आगे अपने भाई के साथ घर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रिंस 22 वर्ष(शादीपुर सैदान निवासी) के रूप में हुई है। मृतक प्रिंस के चाचा ने बताया कि देर रात प्रिंस अपने भाई के साथ बाइक पर घर आ रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और प्रिंस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल प्रिंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन फानन में प्रिंस को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।तीन हमलावरों में से दो की पहचान उसके छोटे भाई ने कर ली है जिसका नाम मनीष और अंकित है ! बताया जा रहा है कि यह सभी तीनों बदमाश धक्का बस्ती गांधीनगर की रहने वाले हैं! थाना सदर प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल पारस के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से मृतक की बाइक, बैग, एक बुट व एक चप्पल बरामद की है।फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटा रही हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान जल्द की जाएगी और उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे II #newstodayhry @newstodayhry



