Haryana
Trending

लेडी डॉक्टर के आरोपों के बाद फरार CMO की कुरुक्षेत्र में आकस्मिक मौत II

लेडी डॉक्टर के आरोपों के बाद फरार CMO की कुरुक्षेत्र में आकस्मिक मौत II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के गांव कुरड़ी में अपनी माता के पास रह रहे यमुनानगर के सिविल सर्जन डॉ मंजीत सिंह की प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई दरअसल यमुनानगर जिले में लेडी डॉक्टर द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोपों के बाद डॉक्टर सिंह फरार चल रहे थे मामला 20 सितंबर से शुरू हुआ था, जब यमुनानगर सिविल अस्पताल में कंसल्टेंट के रूप में तैनात एक महिला डॉक्टर ने CMO डॉ. मंजीत सिंह पर यौन उत्पीड़न और जाति सूचक टिप्पणियों का आरोप लगाया जिसपर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की ,FIR दर्ज होने के बाद डॉ. मंजीत सिंह फरार हो गए थे। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी थी, जबकि आरोपी ने वकीलों के माध्यम से जमानत की कोशिशें शुरू की, सैशन कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद आरोपी सीएमओ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जाने की तैयारी में थे कि इसी बीच आज उनकी मौत का समाचार सामने आया जिनकी मोत की पुष्टि डॉ. एस एस महला सीएमओ कुरुक्षेत्र लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ने की है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button