Haryana
Trending

स्वामी रमेश साहुवाला ने बताया माँ दुर्गा के नौ रूपों का महत्व और नवरात्रों का अर्थ II

स्वामी रमेश साहुवाला ने बताया माँ दुर्गा के नौ रूपों का महत्व और नवरात्रों का अर्थ II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- माँ दुर्गा धार्मिक व ऐतिहासिक परंपराओं का जटिल मिश्रण है जिसमें उन्हें देवी के रूप में पूजा जाता है जो शक्ति, समृद्धि और धर्म की रक्षा करती है। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने नवरात्रों के अवसर पर माँ दुर्गा की महिमा बताते हुए स्थानीय कोर्ट कॉलोनी में व्यक्त किए। उन्होंने कहा माँ दुर्गा ने महिषासुर जैसे राक्षस का वध किया जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा देवी दुर्गा ने नौ दिनों तक महिषासुर से युद्ध किया और दसवें दिन उसका वध किया इसलिए देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं तथा दसवें दिन दुर्गा पूजा की जाती हैं।

श्री साहुवाला ने कहा माँ दुर्गा के कई रूप है:-

जिसमें से एक काली भी है जबकि दुर्गा का मुख्य रूप गौरी है, जो शांत, सुंदर और मन को मोहने वाला है तथा यह देवी सभी देवताओं की शक्तियों से युक्त हैं इसलिए उन्हें आदि शक्ति भी कहा जाता है। उन्होंने कहा सच्चे दिल से माँ दुर्गा की पूजा करने से माँ भक्तों को ज्ञान, बुद्धि और सभी प्रकार की सिद्धियों से सम्पन्न करती हैं तथा उनके घर में धन, सम्पदा, शांति और सुख आता हैं।

श्री साहुवाला ने कहा:-

नवरात्रों का त्योहार पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है तथा यह त्यौहार स्त्री शक्ति का प्रतीक है तथा माँ देवी की उपासना से सांसारिक भोग विलास की जगह आत्म संयम और सदाचार का फल प्राप्त होता हैं तथा भक्तों को शक्ति, धर्म, अर्थ, काम, यश, कीर्ति, सौभ्यता, वैभव व मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। श्री साहुवाला ने इस अवसर पर माँ दुर्गा की पूजा की और उनसे समस्त संसार के प्राणियों के दुख हरने की प्रार्थना की तथा सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को माँ दुर्गा अष्टमी पर उपहार देकर सम्मानित किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button