Haryana
Trending

स्वामी रमेश साहुवाला का संदेश: वासना रहित जीवन से मिलेगी सच्ची शांति II

स्वामी रमेश साहुवाला का संदेश: वासना रहित जीवन से मिलेगी सच्ची शांति II

सिरसा-(अक्षति कम्बोज):- हमें समस्त कामनाओं को छोड़कर वासना रहित होकर मोह-ममता एवं अहंकार से मुक्त होकर कर्म करना चाहिए तभी हमें शांति की प्राप्ति हो सकती हैं और हमारा मन इच्छाओं से मुक्त हो सकता हैं। यह शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट काॅलोनी में ध्यान मंदिर में उपस्थित साधकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा जितना निष्काम कर्म हो, चाहे ज्ञान हो, अपने आप हमारे पाप नहीं घटते हैं बल्कि इनके लिए चतैन्य प्रयास करने पड़ते हैं जिससे ज्ञान, प्रेम, निष्कामता, बोध, सरलता, सहजता अपने आप आ जाती हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि अगर हमें अपने जीवन में ऊँचा उठना हैं तो साधना, मेहनत और कर्म करना होगा और संकल्प जीवन में लाना होगा ताकि हम ऊँचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम हमेशा मूल्य माँगता हैं और आप अगर हिम्मत कर के भी मूल्य चुकाए तो आप पाएंगे कि उसी प्रेम ने आपको निरहंकार बना दिया हैं और आपके दिल से मोह-माया कम हो गई हैं और आपको निर्वाह बना दिया हैं। फिर आपका मन एकदम शांत होने लगता हैं। इस अवसर पर श्री साहुवाला ने ओशो द्वारा रचित विभिन्न ध्यान विधियों के माध्यम से साधकों को समाधि की यात्रा करवाई और उन्हें माँ भगवती की महिमा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पुनीता, मोहित, विजय गोयल, संदीप, अमर, रितुन, नीलम, पारूल, रीना, प्रियंका, काजल, मुस्कान, पायल और जानवी उपस्थित थें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button