Haryana
Trending

पोषण माह पर विशेष बड़ागुढ़ा में निःशुल्क आयुष शिविर, 137 मरीजों को मिला लाभ II

पोषण माह पर विशेष बड़ागुढ़ा में निःशुल्क आयुष शिविर, 137 मरीजों को मिला लाभ II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार थीम पर सीएचसी बड़ागुढ़ा में मंगलवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर आशु शर्मा के मार्गदर्शन में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। डॉ हरीश मेहता, डॉ रिंपल, फार्मासिस्ट राजेश, महेंद्र पाल, योग सहायक तरसेम, इंद्रजीत और पूनम व सीएससी बड़ागुढ़ा स्टाफ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रामगोपाल शर्मा व आशा वर्कर, सिमरन, सुनीता, कुलविंदर कौर ने बताया कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नीव है और आयुष पद्धति से हम न केवल रोगों का उपचार बल्कि स्वस्थ जीवनशैली भी अपना सकते हैं। इस शिविर में 137 मरीजों को निःशुल्क दवाएँ, 18 मरीजों की शुगर व बीपी जांच, तथा 72 लोगों का प्रकृति परीक्षण किया गया। डॉ. हरिश मेहता ने होम्योपैथिक सेवाएँ दीं, डॉक्टर रिमपल ने आयुर्वेदिक सेवाऐं प्रदान की जबकि योग सहायकों ने ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। विशेष रूप से माँ के नाम पौधारोपण किया गया तथा बच्चों को वेक्टर जनित रोग, जल जनित रोग और एनीमिया के बारे में जानकारी दी गई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button