Haryana
Trending

गांव का नाम रोशन किया मिठनपुरा के तीन छात्रों ने एक साथ पास की VLDA परीक्षा II

गांव का नाम रोशन किया मिठनपुरा के तीन छात्रों ने एक साथ पास की VLDA परीक्षा II

राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने पास की वीएलडीए हिसार यूनिवर्सिटी की परीक्षा पास:-

ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंदलिया) :- राजकीय विद्यालय मिठनपुरा के तीन विद्यार्थियों ने एक साथ पास की वीएलडीए हिसार यूनिवर्सिटी की परीक्षा। विद्यालय केमिस्ट्री लेक्चार प्रहलाद सिंह छिंपा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिठनपुरा के तीन पूर्व छात्रों ने लुवास यूनिवर्सिटी हिसार द्वारा ली जाने वाली VLDA की परीक्षा को पास किया I इसमें निखिल सुपुत्र श्री सतवीर 48 अंक, सोमवीर पुत्र श्री मनोज 45 अंक, अमन सुपुत्र श्री दलबीर ने 41 अंक प्राप्त किये ।आपको बता दें कि लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी हिसार द्वारा आयोजित इस परीक्षा को पास करने पर विद्यार्थी यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेजों से 2 साल का पशुओं का डिप्लोमा करते हैं। प्राचार्य श्री राजेश कुमार जी बाना ने बताया कि इन तीनों छात्रों ने कुछ दिन पूर्व बीएससी नर्सिंग की परीक्षा भी पास की थी। अभी यह विद्यार्थी अपनी इच्छा से बीएससी नर्सिंग या VLDA में अपना दाखिला लेकर अपना भविष्य बनाएंगे l विद्यालय परिवार में पुनः एक बार खुशी का माहौल नजर आया । इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य ने समस्त ग्रामीणो व शहिद भगत सिंह ट्रस्ट के सदस्यो को बधाई शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि न केवल विद्यालय मैनेजमेंट बल्कि गांव के प्रत्येक नागरिक का विद्यालय में भरपूर सहयोग रहता है जिस कारण ही विद्यार्थी इस प्रकार की परीक्षा को पास करके अपना उज्जवल भविष्य बनाते विद्यालय स्टाफ अपनी पूरी लगन से बच्चों को शिक्षा ग्रहण करवाते हैं वहीं विद्यार्थी भी अपनी पूरी लगन से अध्यापकों के मार्गदर्शन में चलते हुए इस प्रकार की परीक्षा को पास करके अपना उज्जवल भविष्य बनाते है. इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य श्री प्रहलाद सिंह ,श्री जलंधर सिंह ,श्री मुंशी राम, श्री जगजीत सिंह ,श्री नरेश कुमार,श्री संदीप कुमार, श्रीमती पूनम रानी , श्रीमती मीनाक्षी श्रीमती रुचिका , श्रीमती ममता रानी ,श्रीमती भारती रानी, श्रीमती विक्कीआनंद , श्री सुभाष चंद्र, श्री शीशपाल , श्री भागीरथ, श्री जशनदीप सिंह, श्रीमती नीतूसेठी ,श्रीमती दर्शाना रानी,कुमारी ममता,श्री विनोद कुमार, श्रीमती सुमित्रा,श्रीमती संतोष,श्री सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button