Haryana
Trending

गांव नटार में आंगनवाड़ी केंद्र का सीएम ने वर्चुअल तरीके से किया उद्घाटन II

गांव नटार में आंगनवाड़ी केंद्र का सीएम ने वर्चुअल तरीके से किया उद्घाटन II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गांव नटार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा नवीनीकरण आंगनवाड़ी केंद्र  6079040626 का उद्घाटन वर्चुअली किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बाबू राम सरपंच तथा बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता तरसेम सामा ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई। कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 64 नए और 500 नवीनीकृत आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया तथा सबसे स्वच्छ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सुपोषित आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। प्रत्येक खंड से 3-3 कार्यकर्ताओं को यह सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप 1100 रुपए की राशि कार्यकर्ताओं के खाते में ट्रांसफर की गई। इस कार्यक्रम में सुपरवाइजर कुसुम, कार्यकर्ता दीपमाला, सीमा, राजबाला, हेल्पर खुशवंत, सुमित्रा, मंजीत तथा पूनम सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button