Haryana
Trending

साइबर क्राइम थाना सिरसा की बड़ी कार्रवाई – तीसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II

साइबर क्राइम थाना सिरसा की बड़ी कार्रवाई - तीसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- साइबर क्राइम पुलिस सिरसा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी रामनिवास पुत्र भंवरलाल निवासी गांव फिंच, जिला जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रबंधक साइबर क्राइम थाना उप नि 0 सुभाष ने बताया की दिनांक 12.02.2025 को शिकायत कर्ता कृष्ण कुमार निवासी ममेरा खुर्द जिला सिरसा ने साइबर क्राइम थाना सिरसा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर करीब 4 लाख 63 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। आरोपी ने शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार को झूठे मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया और धोखाधड़ी को अंजाम दिया। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम सिरसा में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। इस अभियोग में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस ने तत्परता दिखाते तिसरा आरोपी रामनिवास पुत्र भंवरलाल निवासी गांव फिंच, जिला जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान आरोपी ने साइबर ठगी के अपराध स्वीकार किया । आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है । सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी ऑनलाइन कमाई के लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button