

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा पुलिस ने एक आरोपी लालचंद उर्फ लाला पुत्र संतलाल निवासी गली नं. 6, भारत नगर, कंगनपुर रोड, सिरसा को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की अमन बैनिवाल पुत्र रूपराम निवासी घुकावाली तहसील कालांवाली ने थाना सिटी सिरसा की चौकी कीर्तनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सिरसा बेगू रोड नजदीक नीलम मेडिकल के पास “रविन्द्र डेयरी” नाम से दुकान चलाता है और दुकान के ऊपर ही परिवार सहित रहता है। 8 सितम्बर की रात को दुकान बंद करने के बाद सुबह उठकर देखा तो एक शटर खुला था और दुकान से करीब 50-60 हजार रुपये की नगदी चोरी हो चुकी थी। । शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में उचित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी लालचंद उर्फ लाला पुत्र संतलाल निवासी गली नं. 6, भारत नगर, कंगनपुर रोड, सिरसा को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने आरोपी लालचंद से चोरी के 500 नकदी बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया ।आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया । । #newstodayhry @newstodayhry



