तेज रफ्तार ऑडी ने ली 15 वर्षीय कुलदीप की जान, ड्राइवर फरार II
तेज रफ्तार ऑडी ने ली 15 वर्षीय कुलदीप की जान, ड्राइवर फरार II


महेन्दर गढ़-(राधेश्याम दिल्लीवान):- नारनौल में कल देर रात को गांव नसीबपुर के पास जिला जेल के सामने ऑडी ड्राइवर ने साइकिल चला रहे एक लड़के को टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 साल के किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। शव का पोस्टमॉर्टम करने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी अनुसार:-
थाना सदर नारनौल के गांव डोहर कलां का रहने वाला अजीत सिंह कुछ दिनों से नारनौल के हाउसिंग बोर्ड में रहता है। वह तथा उसकी पत्नी दोनों मेहनत मजदूरी करते हैं। उसका करीब 15 वर्षीय पुत्र कुलदीप उर्फ लक्की रात को करीब नौ बजे हाउसिंग बोर्ड के बाहर महेंद्रगढ़ रोड पर साइकिल चला रहा था। इस दौरान एक ऑडी कार ड्राइवर अपनी ऑडी कार को तेज गति से चलाता हुआ लाया। उसने साइकिल चला रहे कुलदीप को सीधे टक्कर मार दी। इस हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल होगया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कुलदीप को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।ऑडी की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए।
उन्होंने बताया कि:-
वही पूरे मामले को लेकर जब हमने महावीर चौकी इंचार्ज ASI जयभगवान से बात की तो उन्होंने बताया कि कल एक एक्सीडेंट की सूचना मिली थी पुलिस मौके पर पहुंची और नियम अनुसार कारवाई की जा रही है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और जल्द ही कार ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



