Haryana
Trending

चौटाला परिवार एकजुट, अभय चौटाला का 90 विधानसभा तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य II

चौटाला परिवार एकजुट, अभय चौटाला का 90 विधानसभा तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी पहुंचने पर अभय सिंह चौटाला ने कहा डे बाय डे पार्टी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने युवा सम्मलेन से इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर और फिर 90 की 90 विधानसभा पर पार्टी के संगठन को मजबूत करेंगे। रंजीत सिंह चौटाला के चौटाला परिवार को एक होने के सवाल पर डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि मैने तो कहा है कि चौधरी रंजीत सिंह चौटाला हमारे परिवार की मुख्य है बड़े है वो पहले करे में उनके साथ हु।

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि:-

कांग्रेस के बड़े नेता कुलदीप शर्मा और सम्पत सिंह जी का भी एक बयान आया था क्या इन लोगों से दोबारा ताकत हासिल की जा सकती है जब पार्टी के संगठन के लोग ही इस तहर की बात कर रहे हैं तो मुझे कुछ कहने की आवश्यकता नहीं। ये तो वहीं लोग हैं जिनको पहले ही लोग आजमा चुके हैं और अब तो चले हुए कारतूस है आज तो रोहतक जिला के लोग ही ये कहते हैं कि आज हमको सत्ता से दूर बैठाने का काम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उसके परिवार ने किया।

वहीं उन्होंने बाजरे की खरीद के सवाल पर कहा कि:-

नरमा और कपास की आज किस तरह से दुर्गति हो रही है 1000 रुपए से भी कम में खरीद हो रही है बाजरे की किस तरह से दुर्गति हो रही है कोई पुछने वाला ही नहीं है उन्होंने कहा MSP तो क्या ओन पौने दामों पर किसानो को लुटा जा रहा है उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में जब चुनाव होंगे तो भाजपा को कुर्सी से उतरने का काम करेंगे। आज लोग इन से पूरी तरह से परेशान हैं और अब समय है बदलाव का। CET एग्जाम और HTET परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि आज तक एक महा में रिजल्ट निकला है और निकलेगा तो भी लोगों को धोखा देने वाली बात होगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button