झुग्गियों के बच्चों को शिक्षा का तोहफा स्वामी रमेश साहुवाला की अनूठी पहल II
झुग्गियों के बच्चों को शिक्षा का तोहफा स्वामी रमेश साहुवाला की अनूठी पहल II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- शिक्षा के माध्यम से हम न केवल ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं बल्कि अपनी आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करते हैं तथा यह वह प्रकाश हैं जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने जनपद 321 ए3 के ऊर्जावान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विशाल वडेरा के आह्वान पर द्वितीय प्रांतीय सेवा सप्ताह एवं स्वस्थ बच्चे उज्जवल भारत के तहत जरूरतमंद बच्चों को कॉपी-किताबें भेंट करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह प्रणाली हैं जिसके माध्यम से बच्चों को ज्ञान, कौशल और समझ पैदा होती हैं तथा बच्चों के जीवन में सुधार आता हैं और देश में गरीबी कम करने में मदद मिलती हैं और विकास में योगदान देती हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
बच्चों को पढ़ाई में होशियार बनाने के लिए स्वस्थ होना चाहिए, प्र्याप्त नींद दिलानी चाहिए, उनके लिए एक शांत माहौल बनाना चाहिए तथा शारीरिक गतिविधियों और दिमागी खेलों में उन्हें शामिल करना चाहिए तभी बच्चे तेज बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें खाद्य पदार्थ खिलाने चाहिए जिससे उनकी याददाशत, एकाग्रता और सीखने की क्षमता बेहतर बनेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को भरपूर प्यार की आवश्यकता होती हैं जिससे वे किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो जाते हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
माता-पिता को बच्चों की भावनाओं को समझना होगा, उन्हें प्र्याप्त समय देना होगा, उनकी बातों को नजरअंदाज नहीं करना होगा तथा उन्हें खेलने की आजादी देनी होगी तभी बच्चे माता-पिता से नाराज नहीं होंगे और उनका आदर सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए माता पिता का महत्त्व बहुत ज्यादा होता हैं तथा वे ही बच्चों के जीवन का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि माता पिता को बच्चों की संगति का ध्यान रखना होगा ताकि बच्चें गलत आदतों में न पड़े तथा इसके साथ-साथ पढ़ाई के समय टीवी और मोबाइल बंद कर देना चाहिए ताकि बच्चें ध्यान से पढ़ाई कर सकें तथा उन्हें सही मार्गदर्शन देना होगा ताकि अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को कला, संगीत, ऑनलाइन शिक्षा संसाधनों का उपयोग करने के लिए और डिजिटल पुस्त्कालयों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि बच्चों को आत्मविशवास बढ़े और तनाव से मुक्त रहें। इस अवसर पर बच्चों को स्वामी रमेश साहुवाला ने किताबें, कापी, पैन-पैन्सिल भेंट की तथा झुग्गी झोपड़ियों के 101 बच्चों को पढ़ाई लिखाई करवाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नेहा, सुनीता, सिमरन, पायल, अंकुश, संदीप उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



