जमीन के झगड़े में खूनी हमला मुख्य आरोपी चन्द्रपाल गिरफ्तार II
जमीन के झगड़े में खूनी हमला मुख्य आरोपी चन्द्रपाल गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना रानियाँ पुलिस ने जमीनी विवाद के चलते हुए हमले के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चन्द्रपाल कुकना पुत्र गोकुल कुकना निवासी नथौर को गिरफ्तार किया है। प्रबंधक थाना रानियाँ निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया की शिकायत कर्ता आदराम पुत्र भगवानाराम निवासी कैहरवाला ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसके साथी भीम सेन पुत्र काशी राम निवासी नथौर ने मेरे साथ धोखाधड़ी कर लगभग 4 एकड़ 17 मरले जमीन अपनी पत्नी के नाम करवाई थी। इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। चन्द्रपाल ने अपने साथी बाबूराम व अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर कैहरवाला गांव में जमीन पर कब्जा करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत उन्होंने किराए की अल्टो कार में सवार होकर कैहरवाला पहुंचे और भीम सेन के साथ मिलकर आदराम, जोगिन्द्र व पृथ्वीराज पर हमला किया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। आदराम पुत्र भगवानाराम निवासी कैहरवाला के ब्यान पर थाना रानियाँ में उक्त अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। । जिसके कब्जे से अल्टो कार बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते मुख्य आरोपी चन्द्रपाल कुकना पुत्र गोकुल कुकना निवासी नथौर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया! आरोपी चन्द्रपाल को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा जायगा II #newstodayhry @newstodayhry



