Haryana
Trending

मलिकपुर घटना के बाद हरियाणा भाजपा नेताओं का परिवार से समर्थन न्याय की मांग तेज II

मलिकपुर घटना के बाद हरियाणा भाजपा नेताओं का परिवार से समर्थन न्याय की मांग तेज II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- पिहोवा गांव के मलिकपुर में हाल ही में हुए एक दुखद हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया को ऑर्डिनेटर तुषार सैनी, तथा भाजपा जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह खैहरा (गोल्डी) पहुंचे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि वह लगातार पुलिस प्रशासन से संपर्क में हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नयाब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित और न्याय के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को पूरा न्याय दिलाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे जिन्होंने सरकार और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button