नाजायज पिस्तौल सप्लायर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत मे भेजा ।।
नाजायज पिस्तौल सप्लायर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत मे भेजा ।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा की अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रानिंया को बडी सफलता प्राप्त हुई । अभियोग स0 608 दिनांक 05.09.2024 धारा 25(1B)A/54/59 शस्त्र धिनियम थाना रानिंया के वांछित आरोपी अमनदीप को दबोचा है । थाना रानिंया की टीम गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी अमनदीप उर्फ अमन पुत्र मोहन लाल वासी धोतङ जिला सिरसा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अमनदीप ने दौराने पुछताछ स्वीकार किया कि मैने एक पिस्टल GLOCK आरोपी चन्द्रभान उर्फ चन्द्र पुत्र रामकुमार वासी अभोली जिला सिरसा को बेचा था । प्रबन्धक थाना रानिंय़ा निरीक्षक दिनेश कुमार ने बतलाया कि आरोपी से गहन पूछताछ करने उपरान्त उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे जेल सिरसा मे भेजा गया है I I #newstodayhry @newstodayhry



