Haryana
Trending

वेतन और सेवा सुरक्षा को लेकर कंप्यूटर लैब अटेंडेंट्स का फूटा गुस्सा, 16 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन II

वेतन और सेवा सुरक्षा को लेकर कंप्यूटर लैब अटेंडेंट्स का फूटा गुस्सा, 16 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन II

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से नहीं मिला हैँ वेतन:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आज कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुखराज सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी पिछले 14 वर्षो से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहें कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों की प्रदेश सरकार के नियमों के तहत मैरिट के आधार सीडेक मोहाली का एग्जाम देकर भर्ती हुई थी लेकिन बड़ी ही विडंबना की बात हैँ कि स्कूलों में शिक्षा देने वाले आज नाममात्र वेतन पर काम करने पर मजबूर हैँ और वो वेतन भी पिछले चार महीनों से नहीं मिला हैँ जबकि ये त्यौहार का महीना कहा जाता हैँ और कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी आज खाली हाथ खड़ा हैँ परन्तु आज कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी मायूस और निराश हैँ और सरकार के खिलाफ गुस्सा हैँ II

शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी करते हैँ मनमानी:- सुखराज सिंह

जिला मंत्री नरेश कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले दिनों कच्चे कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा देकर बड़ी सौगात दी थी लेकिन एक वर्ष से ज्यादा बीत जाने के बाद भी कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहें हैँ अभी तक शिक्षा विभाग कि और से कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों के लिए जॉब सुरक्षा का कोई भी पत्र जारी नहीं किया हैँ शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी अपनी मनमानी कर रहें हैँ जिस कारण प्रदेश भर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों में भारी रोष हैँ और अपनी मांगो को लेकर पानीपत में 16 अक्टूबर को शिक्षामंत्री श्री महिपाल डांडा की कोठी का घेराव करेंगे II

मुख्य मांगे:- प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों का चार महीनों का बकाया वेतन दिया जाये I

प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों का टेक्निकल ग्रेड देकर सेवा सुरक्षा का पत्र जारी किया जाये II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button