बारिश बनी मौत का कारण छत गिरने से महिला की दर्दनाक मौत II
बारिश बनी मौत का कारण छत गिरने से महिला की दर्दनाक मौत II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले के गांव लोहागढ़ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां देर रात मकान की छत गिरने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। आपको बता दें कि परिवार की आर्थिक स्थित बेहद कमजोर है जो गरीबी में अपना जीवन यापन कर रहा है और मृतिका के चार बच्चे हैं। मामले की जानकारी देते हुए मृतिका शरणवती पत्नी अमरसिंह के परिजनों ने बताया कि रात्रि को पूरा परिवार घर में सोया हुआ था करीब रात ढाई बजे बारिश के चलते मकान की छत ढह गई जो सोई हुई महिला शरणवती के ऊपर गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल बाल बच गए। उन्होंने बताया कि लगातार तीन चार दिन से हो रही बारिश के चलते यह हादसा हुआ है कच्ची छत होने के चलते पानी की वजह से ऊपर नीचे की छत गिर गई जिसके नीचे महिला मलबे में दब गई जिसको काफी मसक्कत के बाद निकाल कर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।। #newstodayhry @newstodayhry



