करवा चौथ की धूम, बाजारों में छाया त्योहार का रंग II
करवा चौथ की धूम, बाजारों में छाया त्योहार का रंग II


महेन्दरगढ़-(राधेश्याम दिलीवान):- करवाचौथ के त्यौहार को लेकर बाजारों में अब रौनक अपने पूरे यौवन पर है महिलाएं बाजारों में सजने संवरने की सामग्री खरीद रही है तो वहीं मेहंदी भी लगवा रही हैं दुकानदार इस बार बाजारों में ग्राहकों की भीड़ को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं करवा चौथ का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बड़ा महत्वपूर्ण होता है इस दिनमहिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है पूजा अर्चना की जाती है और बाजारों में जाकर अपने हाथों में मेहंदी लगवाती है साथ ही सजने संवरने की सामग्री भी लेती है और लंबी उम्र की कामना करती है बाजारों में आई महिलाओं का कहना है कि वो आज मेहंदी लगवाने के लिए आई है क्यों कि कल करवा चौथ का त्यौहार है साथ ही महिलाओं का यह भी कहना है कि सुहागिनों के लिए यह सबसे बड़ा त्यौहार होता है करवा चौथ के त्योंहार पर मेहंदी लगाने वालों की भी अच्छी खासी कमाई होती है महिलाएं आज सुबह से ही मेहंदी लगाने वालों के यहां काफी संख्या में देखने को मिलीं। महिलाओं का कहना है कि आज वे मेहंदी लगवाने के लिए आई हैं वहीं मेहंदी लगाने वाले दुकानदार का कहना है कि इस बार मेहंदी का काम अच्छा है और हाथों पर मेहंदी लगानेके रेट ₹500 से शुरू हो जाते हैं इसके बाद जो महिलाएं जितनी मेहंदी लगवा पाती है उसी हिसाब से रेट होते हैं इस बार करवा चौथ के त्यौहार को लेकर बाजारों में काफी रौनक है करवा चौथ के त्यौहार पर महिलाएं बाजारों में करवे केसाथ-साथ मिठाइयां भी खरीद रही हैं करवा बेचने वाले दुकानदारों की माने तो इस बारकरवे की अच्छी बिक्री है और वे इस त्यौहार को लेकर काफी खुश है II #newstodayhry @newstodayhry



