करवा चौथ सिर्फ व्रत नहीं, प्रेम और विश्वास का पर्व है: स्वामी रमेश साहुवाला II
करवा चौथ सिर्फ व्रत नहीं, प्रेम और विश्वास का पर्व है: स्वामी रमेश साहुवाला II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- करवाचौथ का व्रत केवल एक परम्परा नही बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक हैं तथा इस दिन महिलाएँ दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने सुहाग की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय बरनाला रोड़ पर करवाचौथ के अवसर पर ब्यूटी पार्लर की संचालिकाओं को सम्मानित करते हुए कहे। उन्होंने कहा करवाचौथ का व्रत जहाँ पति-पत्नी के प्यार को मजबूत बनाने में मदद करता हैं वही उनके बीच रिश्ते में प्यार, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देता हैं।
श्री साहुवाला ने कहा:-
पूरी श्रद्धा, पूजा और विधि-विधान के साथ इस व्रत को किया जाए तो माँ पार्वती की कृप्या से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा इस व्रत के प्रभाव से पति की उम्रर लंबी हो सकती है तथा उसको स्वास्थ्य लाभ हो सकता हैं तथा इसके प्रभाव सक पति को अपने गुरू, माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा करवाचौथ एक पांरपरिक हिंदू त्योहार हैं, जो विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मनाया जाता है तथा महिलाएँ चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही अपना उपवास खोलती हैं तथा व्रत रखने से आत्म-शुद्धि और आध्यात्मिक विकास होता हैं। उन्होंने कहा महिलाओं को व्रत रखने से पूर्व अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, मानसिक तनाव और अपनी उचित देखबाल करें।
श्री साहुवाला ने कहा:-
पति को अपनी पत्नी का समर्थन करना चाहिए तथा उसको प्यार, सहयोग और सम्मान देना चाहिए तथा दोनो को मिलकर इस पर्व को मनाना चाहिए तथा एक-दूसरे के लिए समय निकालना चाहिए तथा साथ में समय बिताना चाहिए, आपस मे खुलकर बात करनी चाहिए और एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए तथा दोनो को मिलकर अपने जीवन की चुनौतियों का सामना करना चाहिए। इससे पूर्व ब्यूटी पार्लर की संचालिका तमना सेठी ने मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने सेंटर की संचालिका तमना सेठी को मेड़ल पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर समानित किया जिसके लिए उन्होंने लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रजनी सोनी, वैशाली सेठी, पूजा, अंकुश, भावना आदि उपस्थित थें।। #newstodayhry @newstodayhry



