स्व. लालचंद मेहता की 8वीं पुण्यतिथि पर जीटीएम कॉलोनी में रक्तदान शिविर का आयोजन II
स्व. लालचंद मेहता की 8वीं पुण्यतिथि पर जीटीएम कॉलोनी में रक्तदान शिविर का आयोजन II


रक्तदान शिविर लगाकर दी स्व. लालचंद मेहता को श्रद्धांजलि:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- स्व. लालचंद मेहता (गिरधर) की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन जीटीएम कॉलोनी, हिसार रोड सिरसा में लगाया गया। सर्वप्रथम सभी ने मिलकर स्व. लालचंद मेहता को पुष्पांजलि अर्पित की। पुत्र मनोज मेहता व सुमित मेहता ने बताया कि वरदान चैरिटेबल रक्तदान सेंटर की टीम रक्तदान के लिए पहुंची। शिविर का शुभारंभ गुरु हरिनाम दास (कच्चा पक्का डेरा, मल्लेवाला) ने किया। गुरु हरिनाम दास ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। पूर्वजों को रक्तदान व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों से श्रद्धांजलि देना ही सच्ची सेवा है। इस मौके पर सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। जो युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर हो रही है, उसे इस प्रकार के आयोजनों से नशे की प्रवृत्त्ति से दूर किया जा सकता है। शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर स्व. लालचंद मेहता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व जिला संचालक एवं वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य डा. सुरेंद्र मल्होत्रा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख हेमंत कौशिक, पूर्व में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह रहे व वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रांत सांझीवाल कार्य प्रमुख प्रदेश राजीव, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. विजय कुमार, एडवोकेट अमित गोयल, महिला महाविद्यालय प्रिंसिपल डा. शत्रुजीत, तरसेम मिढा प्रोपटी डीलर व श्री अमरनाथ सेवा समिति के सदस्य, कर्मवीर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह, डा. गोपाल शर्मा उपनगर सहकार्यवाह, युवा प्रधान लवप्रीत, यूथ एसोसिएशन युवा प्रधान दीक्षित, रंजीत टक्कर, कुलदीप सुथार, जगदीप कम्बोज, जीवन, प्रेमचंद, करण कसवां, विजय, आजाद, कृष्ण मास्टर, राजेन्द्र, अनिल, सतबीर साहनी, राजवीर, युवराज, उपाध्यक्ष अंबर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। । #newstodayhry @newstodayhry


