HLP सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात II
HLP सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात में प्रदेश के साथ – साथ सिरसा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एनडीए सहयोगी गोपाल गोयल कांडा ने मुख्यमंत्री को एक साल के बेमिसाल कार्यकाल की बधाई दी। साथ ही उनके नेतृत्व में लागू हुई कई जनहित की योजनाओं को सराहा। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सिरसा में श्री अग्रवाल सेवा सदन एवं श्री शिवपुरी के लोकार्पण को लेकर भी मुख्यमंत्री से वार्ता की। मुख्यमंत्री ने सिरसा दौरे की तारीख शीघ्र निर्धारित करने को लेकर आश्वस्त किया।
मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए एचएलपी सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि:-
बिहार चुनाव में व्यस्त मुख्यमंत्री ने सिरसा का कार्यक्रम निर्धारित करने को लेकर आश्वासन दिया है। गोपाल कांडा ने कहा कि एनसीआर के उद्योगपतियों से भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज संवाद किया। उद्योगपतियों की समस्याओं को सीएम ने सुना और जो समस्याएं रखी हैं उनके समाधान को लेकर निर्देश भी जारी किए।पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा में अग्रवाल समाज की बहुत बड़ी धर्मशाला का हुआ निर्माण हुआ। ऐसी भव्य धर्मशाला देश में भी संभवतः पहली है। साथ ही शिवपुरी के उद्घाटन को लेकर भी मुख्यमंत्री से बात हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा किसी भी क्षेत्र में हो विकास की सौगात लाता है। सिरसा भी मुख्यमंत्री आएंगे तो निश्चित रूप से विकास का नया तोहफा मिलेगा।
हरियाणा सरकार के एक वर्ष पर गोपाल गोयल कांडा ने कहा कि:-
विपक्ष ने जो कहा वो कभी नही किया। उनके पास केवल बातें थी। बीजेपी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह 1 साल बेमिसाल रहा है। जो कहा, वो किया। जो वायदे किए वो एक एक कर पूरे किए। लाडो लक्ष्मी योजना जैसी योजनाओं की सौगात प्रदेश को मिली है। छठ पूजा की बधाई देते हुए गोपाल गोयल कांडा ने कहा कि छठ मैया सभी का कल्याण करें। सभी को माई का आशीर्वाद मिले। उन्होंने बिहार से जुड़े सभी लोगों का आह्वान किया कि चुनाव का समय है, सभी बिहारी भाई जाएं और बिहार के विकास के लिए वोट करें। गोपाल कांडा ने कहा कि भारी बहुमत से मोदी जी की नीतियों को समर्थन दें और एनडीए की सरकार बनाएं। बिहार के विकास के लिए वोट करें।। #newstodayhry @newstodayhry



