भक्ति और श्रद्धा का जत्था: सिरसा से हिसार के लिए रवाना हुई श्री नामदेव सभा की टोली II
भक्ति और श्रद्धा का जत्था: सिरसा से हिसार के लिए रवाना हुई श्री नामदेव सभा की टोली II


नामदेव जयंती समारोह के लिए सिरसा से जत्था रवाना:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हिसार में आयोजित नामदेव जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सिरसा से वाहनों का जत्था रविवार की सुबह श्री नामदेव सभा सिरसा के कार्यकारी प्रधान आत्म प्रकाश रोहिल्ला की अध्यक्षता में रवाना हुआ। कार्यकारी प्रधान ने बताया कि भक्त नामदेव का जन्म 26 अक्टूबर 1270 को महाराष्ट्र के जिला संतारा में पंढऱपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम दामासेट और माता का गोणाई देवी था। इनका परिवार भगवान विठल का परम भक्त था। संत नामदेव जब छोटे थे, तभी से भगवान की भक्ति में डूबे रहते थे। एक बार उनकी माता ने भगवान को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया तो उसे लेकर मंदिर पहुंचे और उनके हठ के आगे भगवान को स्वयं प्रसाद ग्रहण करने के लिए आना पड़ा। भक्त नामदेव को भगवान ने 72 बार दर्शन दिए। गुरु ग्रंथ साहब में भक्त नामदेव के 61 शब्द दर्ज है। इस मौके पर उपप्रधान राजबीर सिंह रोहिल्ला, महासचिव पवन छिम्पा, कोषाध्यक्ष मास्टर गंगाधर छिम्पा, ललित छिम्पा, प्रदीप रोहिल्ला, विक्रम रोहिल्ला, राकेश छिम्पा, सुरेंद्र बेदी, अमन रोहिल्ला, सीताराम बटन वाला एवं समस्त समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



