madhya pradesh
Trending

किसानों की बड़ी गुहार नहर टूटी, फसल पर संकट बिछिया विधायक ने कलेक्टर से की बात II

किसानों की बड़ी गुहार नहर टूटी, फसल पर संकट बिछिया विधायक ने कलेक्टर से की बात II

मंडला-(कविंद्र पटेल):- ग्राम पौड़ी बोकर के किसानों ने मंडला कलेक्टर से लगाई नहर मरम्मत के लिए गुहार बिछिया विधायक पट्टा ने कलेक्टर से किसानों की समस्या का जल्द निराकरण करने के लिए कहा आज ग्राम पौड़ी बोकर काशखेड़ा के किसान कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर जिला कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन दिए है जिसमें किसानों के द्वारा मांग की गई है कि मटियारी परियोजना के अंतर्गत ग्राम मांद में स्थित मांद जलाशय से निकलने वाली बड़ी नहर जो ग्राम मांद से होते हुए ग्राम अमझर कांसखेड़ा पटवारी हल्का नंबर 29 पौड़ी प.ह.न 18,बोकर प. ह.न.24 ककैया घटिया लफरा आदि ग्रामों तक यह नहर जाती हैं इस वर्ष बारिश के महीनों में अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण नहर जगह – जगह क्षतिग्रस्त हो कर टूट गई है,, बारिश का मौसम लगभग समाप्त हो चुका है और अब शीतकालीन समय प्रारंभ होने वाला है, इस क्षेत्र में प्रमुख रूप से लोगों की जीविकोपार्जन का मुख्य साधन कास्तकारी है अब गेहूं बोनी का (रवि की फसलों )का सीजन आने वाला है नवंबर माह से किसानों के द्वारा गेहूं बोनी प्रारंभ कर दी जाएगी नहर से प्राप्त होने वाला पानी ही खेती किसानी के लिए पानी की आपूर्ति का एक मुख्य साधन है जो कि वर्तमान में लगभग तीन से चार जगह पर बड़े हिस्से में नहर टूट चुकी है किसानों द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को अवगत कराया जा चुका है पर आज दिनांक तक विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है आज क्षेत्र के किसानों ने जिला कलेक्टर से मिलकर नहर को अतिशीघ्र मरम्मत कर सुधारने के लिए आवेदन देकर अनुरोध किया है और बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा द्वारा जिला कलेक्टर महोदय से फोन पर चर्चा कर नहर को जल्द से जल्द मरम्मत कर सुधार कार्य करने को बोला गया है,,, आपको बता दें इस क्षेत्र में गेहूं की बोनी से किसान वंचित हुए तो किसानों को लगभग 2 से 3 करोड रुपए की आर्थिक क्षति होगी और किसानों के सामने अपने परिवार का भरन – पोषण करने में भारी समस्याओं का सामना करना होगा,,जिला कलेक्टर द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही उनकी समस्या का निराकरण करवाया जायेगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button