रानियां में भाजपा की संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह II
रानियां में भाजपा की संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह II


भाजपा रानियां मंडल में प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा जी की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक संपन्न:-
रानियां-(जैकी बंसल):- रानियां मंडल में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरोज बाला ने की। इस बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्री फणींद्र नाथ शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों में जिला प्रभारी वेद फूला जी, जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह जी, जिला महामंत्री अम्बर कुमार जी, हनुमान कुंडू जी, एलनाबाद से भाजपा प्रत्याशी अमीरचंद जी, पूर्व माटीकला बोर्ड चेयरमैन गुरदेव सिंह राही जी, तथा मंडल प्रभारी बुधराम शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रानियां विधानसभा क्षेत्र के पांचों सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन, मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख,बूथ अध्यक्ष , एवं गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि:-
भाजपा संगठन सेवा, समर्पण और संस्कारों पर आधारित पार्टी है। हर कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है, और हमें बूथ स्तर पर मजबूती के साथ आगामी चुनावों की तैयारी करनी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सरोज बाला जी ने मंडल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें हाल ही में संपन्न हुए विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों, सेवा कार्यों तथा पार्टी के विस्तार से जुड़ी गतिविधियों का विवरण दिया गया। उन्होंने कहा कि रानियां मंडल में कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा से संगठन को सशक्त बनाने में जुटे हुए हैं। बैठक के उपरांत प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा जी ने संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मार्केट कमेटी चेयरमैन ललित पॉपली जी के निवास पर भोजन, मंडल उपाध्यक्ष कमल बंसल जी के घर नाश्ता, तथा पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज जी के निवास पर चाय पर सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन अनुशासित ढंग से किया गया और अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।। #newstodayhry @newstodayhry



