Haryana
Trending

छठ पूजा प्रकृति और संस्कृति के प्रति आस्था का प्रतीक है :स्वामी रमेश साहुवाला II

छठ पूजा प्रकृति और संस्कृति के प्रति आस्था का प्रतीक है :स्वामी रमेश साहुवाला II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का पवित्र त्योहार अपार उल्लास और श्रद्धा से मनाया जाता हैं जिसमें भक्त लोग सूर्यदेव और छठी मैया से सुख, स्वास्थ्य, धन और समृद्धि की कामना करते हैं। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने छठ पूजा के अवसर पर स्थानीय कोर्ट कॉलोनी में भक्तों को संबोधित करते हुए कहें। उन्होंने कहा छठी देवी में सूर्य की शक्ति हैं जिसमें व्यक्ति को रोग मुक्त करने की विशेषता हैं इसलिए भक्त लोग छठ माता को छठ महारानी कहकर उनकी प्रार्थना करते हैं।

श्री साहुवाला ने कहा कि:-

छठी मैया संतान की रक्षा करने वाली और संतान सुख देने वाली है जिसे सूर्य देव की बहन और ब्रह्मा जी की मानस पुत्री कहा जाता हैं तथा जिनकी देवसेना के नामे से भी पूजा की जाती हैं। उन्होंने कहा छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह हैं प्रकृति, परिवार और संस्कृति के प्रति हमारी आस्था, समर्पण और एकता का प्रतीक हैं तथा यह स्वच्छता, सयंम और श्रद्धा का उत्सव हैं। उन्होंने कहा छठ माता का व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकमानाएं पूरी होती हैं तथा उनके घर में शांति रहती हैं तथा धन-धान्य में वृद्धि होती हैं और व्यक्ति तनाव से मुक्त रहता हैं उन्होंने कहा छठ महापर्व पर डूबते सूर्य को जल देना कृतज्ञता और सतुंलन का प्रतीक माना जाता हैं और यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और जीवन के हर उतार-चढ़ाव को स्वीकार करने की भावना दर्शाता हैं। श्री साहुवाला ने सिरसा वासियों के लिए भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना की हैं कि वह उनके जीवन में अनंत आनंद, सौभाग्य और अच्छे स्वास्थ्य प्रदान करें तथा उनका जीवन उज्जवन, सफलता और खुशियों से भरा रहें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button