Haryana
Trending

डेंगू से हाहाकार, सरकार लापरवाह – डॉ. सुशील इंदौरा ने जताई गहरी चिंता II

डेंगू से हाहाकार, सरकार लापरवाह – डॉ. सुशील इंदौरा ने जताई गहरी चिंता II

सौंदर्यकरण की बजाय दवाएं व संसाधन उपलब्ध करवाए सरकार: डा. इंदौरा:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा ने जिले में फैल रहे डेंगू को लेकर सरकार व विभाग को कटघरे में खड़ा किया है। जारी बयान में डा. इंदौरा ने कहा कि सरकार व विभाग के अधिकारियों द्वारा सरकारी अस्पतालों में साज-सज्जा पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हंै, लेकिन अस्पताल में मरीजों के लिए दवा व अन्य संसाधन शून्य हैं। सिरसा जिले में डेंगू बड़े स्तर पर पैर पसार रहा है, कई संदिग्ध मौतें भी हो चुकी है, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इन मौतों पर ये कहकर विराम लगा दिया कि ये डेंगू के कारण नहीं हुई है। अधिकारियों का ये रवैया दर्शाता है कि वे डेंगू से प्रभावित लोगों को लेकर कितने गंभीर हंै। पूर्व सांसद ने कहा कि जब मरीजों को बेहतर उपचार ही अस्पतालों में नहीं मिलेगा तो साज-सज्जा किस काम आएगी।

सौंदर्यकरण अच्छी बात है, लेकिन उससे भी बेहतर ये होगा कि:-

प्रदेश सरकार व संबंधित विभाग के अधिकारी डेंगू के कारण स्थिति गंभीर न हो, इस दिशा में गंभीरता से काम करे। सरकार सभी अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाए, जिससे लोगों को निजी अस्पतालों में भारी भरकम बिलों से न जूझना पड़े। डा. इंदौरा ने कहा कि विकट हो रही स्थिति को देखते संबंधित विभाग के अधिकारी शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम से लगातार जांच करवाएं, ताकि इसे महामारी बनने से रोका जा सके। सरकारी अस्पतालों में दवाओं के नाम पर सिर्फ और सिर्फ सामान्य दवाएं ही मिल पाती है, दूसरी दवाएं मरीजों को मजबूरी में बाहर से लेनी पड़ती है, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। सरकार व विभाग को चाहिए की वो समय की नजाकत को समझते हुए डेंगू के कारण स्थिति को गंभीर होने से पूर्व ही उस पर रोक लगाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button