सिरसा पुलिस ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देकर एकता की शपथ ली II
सिरसा पुलिस ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देकर एकता की शपथ ली II


पुलिस कर्मियों को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा जिला पुलिस द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई । पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रांगण में सभी पुलिस कर्मियों को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने समूचे भारत देश को एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में पिरोया था,इसलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष बड़े धूमधाम से मनाई जाती है । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । उन्होने कहा कि देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने एवं अक्षुण बनाए रखने की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का एक उत्तम अवसर है, इसलिए राष्ट्रीय एकता की आज जो शपथ ली गयी है, उसके अनुसार सभी लोग राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने में अपना पूरा योगदान दें ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि:-
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था । उन्होंने कहा कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री व पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल इस देश की आजादी के लिए अपने जीवन के सपनों का त्याग करते हुए अपने जीवन को राष्ट्रहित के प्रति समर्पित कर दिया था । जिला पुलिस स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आज शहीद भगत सिंह स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं स्कूली बच्चों तथा शहर व ग्रामीण लोगों के साथ मिलकर जहां मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया वहीं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए संकल्प लिया । इस अवसर पर जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैसल खान,डीएसपी आदर्शदीप तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ली ।। #newstodayhry @newstodayhry



