Haryana
Trending

राजकीय विद्यालय धर्मपुरा में डीडीओ नसीब सिंह का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह II

राजकीय विद्यालय धर्मपुरा में डीडीओ नसीब सिंह का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- कालांवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुरा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एस.एस अध्यापक,
डीडीओ नसीब सिंह दंदीवाल की सेवा निवृत्ति पर एक भव्य और सम्मानपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नसीब सिंह दंदीवाल रोड़ी ने 1988 से लेकर 2025 तक लगभग 37 वर्षों तक शिक्षा विभाग में बतौर एक बेहतर शिक्षक अपनी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से सेवाएं प्रदान की । उनकी सेवा अवधि के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने सर्वप्रथम 27 जनवरी 1988 को राउवि थिराज में बतौर जेबीटी जुवाइंन किया। 29 फरवरी 2004 को राउवि गदराना , 1 मार्च 2004 को एबीआरसी ब्लॉक ओढ़ां , 28 दिसम्बर 2007 को पदोन्नत होकर बतौर एस एस अध्यापक राउवि सिंघपुरा अपनी सेवाएं प्रदान की। 10 अक्तूबर 2013 को रामावि तिलोकेवाला में बतौर डीडीओ नियुक्ति मिली। 9 सितम्बर 2017 को राउवि दादू में बतौर डीडीओ रहे। 1 सितम्बर 2022 से 31 अक्तूबर 2025 तक राजकीय माध्यमिक विद्यालय धर्मपुरा में बतौर डीडीओ अपनी सेवाएं प्रदान की गई जिसके बाद आज यही से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस दौरान शिक्षा विभाग, विभाग राजकीय विद्यालयों में प्रदान की गई सेवाएं भविष्य में भी समर्णीय रहेंगी।

यहाँ बता दें कि:-

सरदार नसीब सिंह दंदीवाल रोड़ी के पिता सरदार जगराज सिंह भी विभिन्न राजकीय विद्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान कर बतौर हैडमास्टर रिटायर हुए थे। नसीब सिंह की धर्मपत्नी गुरप्रीत कौर इससे पहले राजकीय विद्यालय तख्तमल से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। नसीब सिंह ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय विद्यालय रोड़ी से की थी। शुक्रवार को सेवानिवृत्ति पर यहाँ प्रिंसिपल विनोद कुमार ने नसीब सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका शिक्षण और अनुशासन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।वहीं उपस्थित समस्त राजकीय विद्यालयों निजी स्कूलों, शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों, गाँव धर्मपुरा समस्त गांववासियों, रोड़ी गांववासियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा भी उनके द्वारा राजकीय विद्यालयों में दी गई बेहतरीन शिक्षा सबंधित सेवाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिस पर नसीब सिंह सहित उपस्थित स्वजनों ने भी अपनी और से विद्यालय स्टाफ़ एवं उपस्थित समूह गणमान्य लोगों के विदाई पार्टी में शामिल होकर दिए गए सराहनीय योगदान पर आभार व्यक्त किया।

विदाई समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान:-

सही राम चाहर रिटायर्ड डीईओ, डीपीसी सिरसा, अमन पाल बीईओ ओढां, हरमेल सिंह रिटायर्ड बीईओ , क्लस्टर हेड प्रिंसिपल विनोद कुमार, प्रिसिंपल विक्रम जीत ओढ़ां, मास्टर शमशेर सिंह ,प्रिंसिपल विनोद कुमार दादू , परमजीत कौर, जगराज सिंह रिटायर्ड हैडमास्टर रोड़ी, जसवीर कौर, सुखमिंदर सिंह, कमलदीप सिंह, मेजर सिंह, मैडम अनीता , सिकंदर सिंह, नरदेव रोड़ी, कुलविंद्र सिंह , अवतार सिंह आदि सहित विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने नसीब सिंह का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। उपस्थित सभी ने नसीब सिंह को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाइयाँ दीं। कार्यक्रम के अंत में चाय-पान के साथ सभी अतिथियों का सम्मान किया गया और विद्यालय परिवार ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।समापन समारोह के बाद उन्हें गाड़ियों के काफिले के साथ पूरे मानसम्मान के साथ विदाई देते हुए उनके निवास स्थान पर हर्षोल्लास के साथ छोड़ कर आए जिस पर नसीब सिंह दंदीवाल सहित स्वजनों ने उपस्थित समस्त का आभार व्यक्त किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button