Haryana
Trending

हरिद्वार से सिरसा: हजारों लीटर पवित्र गंगा जल पहुंचा शिवपुरी II

हरिद्वार से सिरसा: हजारों लीटर पवित्र गंगा जल पहुंचा शिवपुरी II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गंगानगरी हरिद्वार से बाबा सरसाई नगरी सिरसा में विशेष वाहन के जरिए हजारों लीटर पवित्र गंगा जल पहुंचा है। बाबा तारा जी की कुटिया में यह गंगा जल भरा वाहन पहुंचा। यहां पूजन के बाद इसे सिरसा में नवनिर्मित शिवपुरी में लाया गया। करीब दस हजार लीटर गंगा जल लेकर शिवपुरी पहुंचे विशेष वाहन का मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने स्वागत किया। गंगा मैया की जय का उद्घोष करते हुए सभी श्रद्धालु एवं अन्य लोग विशेष वाहन को शिवपुरी लाए।
दरअसल सिरसा की शिवपुरी में पार्थिव देह को अंतिम विदाई मोक्ष दायिनी मां गंगा के पवित्र जल से किए जाने की अनूठी व्यवस्था की गई है। पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने सिरसा की शिवपुरी के जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यकरण के कार्य का शुभारंभ 7 अप्रैल 2023 को किया था। शिवपुरी अब भव्य और दिव्य आकार ले चुकी है। श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने जीर्णोद्वार कार्य का जिम्मा संभाला और आध्यात्मिक, धार्मिक, दर्शनीय स्थल के रूप में शिवपुरी की स्थापना की।

गंगा जल के सिरसा पहुंचने पर गोबिंद कांडा ने उत्साह के साथ स्वागत किया:-

साथ ही राजस्थान से सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर कॉमेडी अभिनेता विकास माहला, मुस्कान खत्री , आर्य स्वामी व कावा बंधु इत्यादि अनेक लोग पहुंचे। गोबिंद कांडा ने बताया कि किस तरह इस गंगा जल से पार्थिव देह को अंतिम विदाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित शिवपुरी देश भर में अनूठे शिवधाम के रूप में पहचान बनाएगी। शिवपुरी ही ऐसा स्थान है जहां कोई जात पात, अमीर गरीब नहीं होता। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शिवपुरी का लोकार्पण होगा। गोबिंद कांडा ने कहा कि सड़क, बिजली, परिवहन, पेयजल जैसे कार्य शासन प्रशासन करवाता है। ऐसे कार्य चलते रहते हैं। लेकिन कुछ सामाजिक संरचनाएं और कार्य ऐसे होते हैं जिन्हें समाज और सामाजिक लोग ही मिलजुल कर पूरा करते हैं। सिरसा में श्री अग्रवाल सेवा सदन, श्री अरोडवंश सेवा सदन और शिवपुरी के भव्य निर्माण का सपना पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने देखा था। श्री अग्रवाल सेवा सदन और शिवपुरी का निर्माण हो चुका है।

श्री अरोडवंश सेवा सदन का निर्माण भी शीघ्र हो जाएगा:-

राजस्थान से सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर कॉमेडी अभिनेता विकास माहला, मुस्कान खत्री , आर्य स्वामी व कावा बंधु भी सिरसा पहुंचे। उन्होंने श्री बाबा तारा जी कुटिया में पहुंच कर शीश नवाया। साथ ही शिवपुरी के भव्य निर्माण कार्य की सराहना की। कलाकारों ने कहा कि श्री तारकेश्वरम धाम और शिवपुरी आधुनिक , आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था के संगम हैं। देश भर में सुंदर दर्शनीय स्थल में सिरसा की शिवपुरी का अलग स्थान बना है। उन्होंने इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के लिए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं मुख्य सेवक गोबिंद कांडा की सराहना की।इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार विकास मैहला, मुस्कान खत्री, आर्य स्वामी, आशु थोरी जट्टी, राकेश वर्मा, गायक कमल गावा, गायक सुनील राजपूत जी, विजय कुमार, विवेक कावा  तथा गीतकार  पवन पुनिया  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति श्री बाबा तारा जी कुटिया, शिवपुरी पहुँचे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button