सिरसा टाउन पार्क में नंबरदार एसोसिएशन की बैठक, पराली प्रबंधन और नई कार्यकारिणी पर हुई चर्चा II
सिरसा टाउन पार्क में नंबरदार एसोसिएशन की बैठक, पराली प्रबंधन और नई कार्यकारिणी पर हुई चर्चा II


नंबरदारों ने मीटिंग में अनेक मुद्दों पर की चर्चा:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नंबरदार एसोसिएशन की मीटिंग टाऊन पार्क, सिरसामें जिला प्रधान जगजीत सिंह नंबरदार व तहसील प्रधान राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर नंबरदारों ने चर्चा करते हुए किसानों से आह्वान किया कि पराली को आग न लगाएं। किसान पराली की गांठें व रोल बनवाएं। मीटिंग में विचार-विमर्श किया गया कि सभी तहसील प्रधानों व जिला प्रधानों की मीटिंग मध्य हरियाणा में रखी जाए। इसके साथ-साथ नई कार्यकारिणी कमेटी को लेकर भी चर्चा की गई। सभी ने सिरसावासियों को गुरुपर्व की बधाई दी। इस मौके पर होशियार चंद नंबरदार जिला उपप्रधान, युधिष्ठिर गोदारा वरिष्ठ उपप्रधान, हरफूल सिंह नंबरदार पूर्व जिला प्रधान, रणबी सिंह नंबरदार बनसुधार, राकेश कुमार नंबरदार जिला सचिव, अमीरचंद अहमदपुर, दर्शनलाल नेजाडेला कलां, जगराज सिंह नंबरदार उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



