विज्ञान और कला का संगम: सीडीएलयू में लगी शानदार प्रदर्शनी रमेश साहुवाला II
विज्ञान और कला का संगम: सीडीएलयू में लगी शानदार प्रदर्शनी रमेश साहुवाला II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में एमण्पीण् हाॅल में लगी विज्ञान व फैशन कला चित्रकारी प्रदर्शनी का अवलेखिन किया जहाँ पर उनका स्वागत डा. गुरप्रीत, डा. बेअंत कौर, डा. रूपिंदर कौर, प्रोफ़ैसर सुशील कुमार एवं छात्रा अर्शदीप कौर ने किया। इस अवसर पर स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा इस तरह की प्रदर्शनी से छात्रों में विज्ञान एव प्रौद्योगिकी, फैशन चित्रकला में अभिरूचि पैदा करने एवं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं तथा यह प्रदर्शनी एक स्पर्धा हैं जिसमें प्रतिस्पर्धी अपनी-अपनी विज्ञान परियोजनाएं व फैशन चित्रकला का प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा इससे छात्रों में सामुदायिक जुड़ाव होता हैं तथा इससे संवाद एवं शिक्षा को भी बढ़ावा मिलता हैं जो आगंतुको को विविध पृष्टिकोणों, ऐतिहासिक संदर्भों एवं समकालीन मुद्दो का अन्वेषण करने का अवसर प्रदान करती हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
प्रदर्शनियां कलाकारों, नवप्रवर्तकों एवं उद्योगों के प्रचार-प्रसार में योगदान देती हैं, जो विचारों के आदान-प्रदान तथा मानवीय रचनात्मकता एवं उपलब्धि के उत्सव के लिए माध्यम का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा ये प्रदर्शनी रचनात्मकता, व्यक्तित्व और सामाजिक पहचान की अभिव्यक्ति का एक रूप हैं जो सांस्कृतिक मूल्यों, मान्यताओं और जीवन शैली को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा ये प्रतिभागियों को अपने काम को प्रस्तुत करने, अपने ज्ञान को साझा करने और दूसरों को वैज्ञानिक अवधारणाओं के बारे में शिक्षित करने का एक मंच प्रदान करती हैं। इस प्रदर्शनी में लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने अरूण, एकता, प्रमोद, रिद्धि, अंतिम, सुखप्रीत, पुनीत कौर, सिमरन कौर व अर्शदीप कौर को प्रमाणपत्र एवं मेडल पहनाकर उनको सम्मानित किया तथा डा. गुरप्रीत, डा. बेअंत कौर, डा. रूपिंदर कौर, प्रोफ़ैसर सुशील कुमार ने स्वामी रमेश साहुवाला का यहाँ पहुँचने पर आभार व्यक्त किया।। #newstodayhry @newstodayhry



