Haryana
Trending

युवा शक्ति का जमावड़ा—जिला सम्मेलन में नए पदाधिकारी चुने गए II

युवा शक्ति का जमावड़ा—जिला सम्मेलन में नए पदाधिकारी चुने गए II

नौजवान भारत सभा का चौथा जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आज नौजवान भारत सभा का जिला सम्मेलन जाट धर्मशाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में सिरसा जिला के अलग अलग गांवों से व शिक्षण संस्थाओं से छात्र नौजवान शामिल हुए। सम्मेलन की शुरुआत क्रांतिकार शहीदों को याद करते हुए क्रांतिकारी गीतों से हुई। 16 नवम्बर को शहीद करतार सिंह सराभा को याद करते हुए क्रांतिकारी नारे लगाए गए। उसके बाद नौजवान भारत सभा के केंद्रीय कार्यकारणी के सदस्य मानव ने देश दुनिया के मौजूदा हालात की बात करते हुए युवा छात्र आंदोलन के समक्ष चुनौतियां और युवा-छात्र के वर्तमान मुद्दों पर बात की। उसके बाद नौजवान भारत सभा के अमन संतनगर और गुरलाल संतनगर ने सम्मेलन में हाजिर नौजवानों के सामने सांगठनिक और रवित्तीय रिपोर्ट पेश की। जिसको लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पास किया गया। मंच संचालन कुलविंदर रोड़ी ने किया। अंत में सम्मेलन में हाजिर नौजवानों की सर्वसम्मति से नौ सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें वकील सिंह रोड़ी को जिला प्रधान और कुलविंदर रोड़ी को जिला सचिव और गुरलाल संतनगर को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया और साहिल रोड़ी, राजू दमदमा, आदर्श नकौड़ा, अमन संतनगर,कुलदीप जलालआना और परमजीत संतनगर को जिला कमेटी सदस्य में चुना गया। इस सम्मेलन में जम्हूरी अधिकार सभा हरियाणा से विशेष रूप से डॉ सुखदेव हुंदल और दविंदर रानियां भी उपस्थित रहे। अंत में सम्मेलन की समाप्ति के बाद जाट धर्मशाला से लेकर भगत सिंह चौक तक आसमान गूंजते नारों के साथ मार्च निकाला गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button