Haryana
Trending

अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस: शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय पर युवाओं को जागरूक करने की अपील II

अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस: शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय पर युवाओं को जागरूक करने की अपील II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- छात्रों के लिए शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का साधन हैं तथा हमें छात्रों की आवाज और उनकी सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना होगा। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय थेड़ मोहल्ले में अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा यह दिन छात्रों के अधिकारों, शिक्षा की सार्वभौमिक उपलब्धता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता फैलाने का अवसर है तथा उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना होगा तथा उन्हें यह बताना होगा समाज और देश के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हैं।

श्री साहुवाला ने कहा कि:-

अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस की शुरुआत 1939 में हुई थी जब छात्रों ने शहीद होकर अपने देश और शिक्षा की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया तथा आज उनके साहस और सघर्ष को याद किया जाता हैं। उन्होंने कहा आज हमारे देश में छात्र डिजिटल युग की तेजी से बदलती दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा हैं, वहीं गरीबी, असमानता, फीस का बोझ, संसाधनों की कमी, मानसिक दबाव और भविष्य को लेकर असुरक्षा जैसे कई कारक उसकी पढ़ाई को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा भारत के विद्यार्थी एक विषम परिस्थिति में जीवन गुजारते हैं जबकि दुनिया तेज गति से शिक्षण को तकनीकी से जोड़ रही हैं, जबकि हमारे देश के लाखों बच्चें प्राथमिक स्तर पर स्कूल जाने से वंचित हैं। उन्होंने भारत सरकार से मांग कि वह छात्रों के लिए संसाधनों की कमी, शिक्षकों की कमी, स्कूलों की असमान गुणवत्ता और आर्थिक संकट जैसी बाधाओं को दूर करे ताकि छात्र अच्छी तरह से अध्ययन कर सके। उन्होंने कहा छात्रों को सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण करना होगा तथा उन्हे निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं देनी होगी ताकि बच्चों में हीन भावना न आए और वह अवनी पढ़ाई सुचारू रूप से कर सके। उन्होंने कहा देश में समान शिक्षा लागू करनी होगी तथा छात्रों के स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होना होगा तथा उन्हें अच्छी संगति में रहना होगा। उन्होंने छात्रों से अहान किया कि वो नशे से दूर रहे और अपना पूरा ध्यान अपनी शिक्षा पर दे जिससे उनका नाम समाज और देश में रोशन हो सके। इस अवसर पर छात्रों ने पेंटिंग करके दिखाई और उन्हें मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया तथा इस अवसर पर रजनी, सोनम, प्रियांशी, सोनिया, आरती, नैना, सुषमा, रीतू, पूजा, प्रवीन, जसमीत आदि उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button