सिरसा में CIA पुलिस ने 8.58 ग्राम हेरोइन सहित महिला सप्लायर व युवक को काबू किया II
सिरसा में CIA पुलिस ने 8.58 ग्राम हेरोइन सहित महिला सप्लायर व युवक को काबू किया II


8 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन बरामद,महिला सप्लायर सहित एक युवक काबू:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान रोड़ी क्षेत्र से हजारों रुपए की 8 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर महिला सप्लायर सहित एक युवक को काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि सीआई सिरसा कि एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रोड़ी की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव सूरतिया के नजदीक पंहुची तो सामने से एक स्कूटी सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 8 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तेजिंदर पाल सिंह पुत्र जगजीत सिंह वासी सरदूलगढ़ जिला मानसा पंजाब के रुप में हुई है । सिरसा सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रोड़ी निवासी जसविंद्र कौर पत्नी इकबाल सिंह से लेकर आया था । पुलिस टीम ने रोड़ी गांव में दबिश देकर सप्लायर महिला जसविंद्र कौर को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



