नेहरू पार्क विद्यालय में सेवा का उत्सव—जरूरतमंद बच्चों को जर्सी वितरित II
नेहरू पार्क विद्यालय में सेवा का उत्सव—जरूरतमंद बच्चों को जर्सी वितरित II


आरकेपी नेहरू पार्क स्कूल के मेधावी व जरूरतमंद बच्चोें को बांटी जर्सियां:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री राधे निष्काम सेवा मंच के तत्वावधान में आरकेपी नेहरू पार्क वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद व मेधावी बच्चों को जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के निर्देशक अजय अग्रवाल ने बताया कि सेवा प्रकल्प समाजसेवी स्व. राधे श्याम मित्तल व कौशल्या देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र समाजसेवी सुमन मित्तल द्वारा दिए आर्थिक सहयोग से आयोजित किया गया। अजय अग्रवाल ने बताया कि स्व. राधेश्याम मित्तल और कौशल्या देवी का उनके विद्यालय के बच्चों से विशेष प्रेम था और वो अपने जीवनकाल में विद्यार्थियों की समय समय पर सहायता करते रहते थे। स्कूल के निर्देशकों ने माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया। सुमन मित्तल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका परिवार अपने माता पिता के दिए संस्कारों पर चलते हुए जरूरतमंदों की सहायता करता रहता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह अपना सारा ध्यान अध्ययन पर दें। उनकी अन्य जरूरतों को उनके सेवा मंच द्वारा पूरा किया जाएगा। सभी ने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मिक शांति हेतु परमात्मा से प्रार्थना की. बच्चों ने सभी के स्वागत में स्वागत है गीत गा कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। तत्पश्चात विद्यालय के जरूरतमंद व मेधावी बच्चों को जर्सीियां वितरित की गई। सेवा प्रकल्प में स्वयं सुमन मित्तल, उनकी पत्नी दिव्या मित्तल, बाबू राम मित्तल, राजन ग्रोवर, विद्यालय के निर्देशक संजीव सिंघल, नरेश गोयल, अजय अग्रवाल, मुख्य अध्यापिका पूनम मेहता, निर्मला चावला तथा बच्चे शामिल हुए। अंत में संजीव सिंघल ने उनके स्कूल में सेवा कार्य के लिए सुमन मित्तल व अन्य सभी का धन्यवाद किया।। #newstodayhry @newstodayhry



